न्यूज़लिंक हिंदी, तमिलनाडु। सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून लागू करने की घोषणा की। अब इसको लेकर एक्टर और तमिलागा वेट्री कजगम प्रमुख थलपति विजय ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि इसे लागू करना ‘स्वीकार्य नहीं’ है।
सोशल मीडिया X पर विजय ने लिखा ‘भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 (CAA) जैसे किसी भी कानून को ऐसे माहौल में लागू करना स्वीकार्य नहीं है, जहां देश के सभी नागरिक सामाजिक सद्भाव के साथ रहते हैं।’ उन्होंने तमिलनाडु सरकार से यह सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया कि कानून तमिलनाडु में लागू न हो।
#CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/4iO2VqQnv4
— TVK Vijay (@tvkvijayhq) March 11, 2024
उन्होंने कहा कि ‘नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह कानून तमिलनाडु में लागू न हो।’ विजय के अलावा, अन्य विपक्षी नेताओं ने भी नागरिकता अधिनियम के नियमों को अधिसूचित करने के लिए केंद्र की आलोचना की।
ये भी पढ़ें : CAA law: मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी ने सीएए का किया समर्थन, मुस्लिम लीग ने दायर की याचिका

