Kanpur News: करौली शंकर महादेव के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की मुक्ति के लिए लगाई गंगा में डुबकी

करौली शंकर महादेव के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर महादेव, हर- हर गंगे और हरि- हर का उद्घोष होता रहा। करौली शंकर महादेव ने श्रद्धालुओं को पूर्वजों की मुक्ति के लाभ बताए।

0
402

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। करौली शंकर महादेव के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर महादेव, हर- हर गंगे और हरि- हर का उद्घोष होता रहा। करौली शंकर महादेव ने श्रद्धालुओं को पूर्वजों की मुक्ति के लाभ बताए। गंगा को प्रदूषित न करने की सीख दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।

सभी भक्तो और शिष्यों के साथ मां गंगा की सफाई भी की हजारों भक्तो के समूह ने करौली शंकर महादेव के आवाहन पर पर्यटकों के आने से जो गंदगी फैली थी उसे साफ किया गया व देश को रोग मुक्त भारत शोक मुक्त भारत के तहत सभी को स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन,योग,ध्यान आदि कर आपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए बोला व नशा न करने की सलाह दी जिससे एक स्वस्थ देश का निर्माण हो।

ये भी पढ़े: चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट में SBI ने दाखिल किया हलफनामा, दो PDF फाइलों में छुपा है अरबों रुपये के चुनावी चंदे का राज

फाल्गुन मास की अमावस्या पर रविवार को करौली शंकर महादेव धाम से हजारों श्रद्धालु तपस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हए सरसैया घाट पहुंची थी। वहां भजन संध्या और गंगा मइया की आरती के बाद हवन पूजन किया गया था। करौली शंकर महादेव ने गंगा स्नान किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। कहा कि गंगा में स्नान करते समय मन को निर्मल रखिए। इस अवसर पर शंकर सेना के अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: UP News: CM योगी आज बरेली को देंगे बड़ी सौगात, 1307 मीटर लंबे पुल का करेंगे लोकार्पण, शहर को देंगे 328.43 करोड़ की चुनावी सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here