UP: कानपुर से कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। लेकिन अजय कपूर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

0
297

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि अजय कपूर तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रहे। उनकी गिनती यूपी कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के कानपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी। लेकिन अजय कपूर ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : Navratri 2024: साल 2024 में कब होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जाने तिथि और पूजा विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here