न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीति तेज होने लगी है। सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर शरणार्थी भड़क गए हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को दावा किया था कि सीएए से कानून-व्यवस्था चरमरा जाएगी और इसके बाद चोरी, डकैती और दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि होगी।
अब इसे लेकर धरना प्रदर्शन की भी शुरुआत होने वाली है। शरणार्थियों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
VIDEO | Hindu refugees from Pakistan protest outside Delhi CM Arvind Kejriwal's residence against his #CAA statement.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/X222hfipUn
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2024
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस कानून का विरोध किया। उनका कहना था कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लाभ उठाने के लिए यह कानून लागू किया है। इससे पड़ोसी देशों से लाखों की संख्या में लोग आएंगे जिससे यहां की व्यवस्था चौपट हो जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल बस वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। इस बीच हिंदू शरणार्थियों ने केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया है। हिंदू शरणार्थियों का कहना है कि केजरीवाल ने जो भी कहा वो गलत है। उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है।
ये भी पढ़ें : Delhi: केजरीवाल ने CAA को लेकर बीजेपी पर बोला तीखा हमला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब

