Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, वितरित किए नियुक्ति पत्र, 1090 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री किसान मेला व प्रदर्शनी का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चयन पत्र वितरित किया जाएगा।

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे है। सबसे पहले सीएम हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के लिए गए। वहीं दर्शन करने के बाद साकेत महाविद्यालय वापस आकर हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पहुंचे।

जानकारी के लिए बता दे कि मुख्यमंत्री की 1090 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान संत और महंतों से भी मुलाकात की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री किसान मेला व प्रदर्शनी का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी की ओर से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चयन पत्र वितरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने युवा अफसरों से कहा कि आपके पास जनता की दुआ लेने और बद्दुआ लेने का मौका होता है। ये आपको तय करना है की 35 साल क्या लेना है। बद्दुआ लेने वालों की बड़ी दुर्गति होती है। उन्हें कोई पूछता नहीं है। सचिवालय में भटकते मिलते हैं। जो बोया है वही काटा जाता है।

ये भी पढ़ें : Agra: शाही जामा मस्जिद वाद में आज होगी सुनवाई, ये है पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here