ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू बने नए Election Commissioners, अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल, पढ़े पूरी खबर

चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के 2 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। इन पदों के लिए सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुना गया है। इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समिति की बैठक की गई थी, जिसके बाद इन दोनों नामों पर मुहर लग गई है।

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के 2 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। इन पदों के लिए सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुना गया है। इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समिति की बैठक की गई थी, जिसके बाद इन दोनों नामों पर मुहर लग गई है। समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने इस बाबत कहा कि आज दो इलेक्शन कमिश्नर के चयन की मीटिंग हुई। चुनाव के लिए पद रिक्त नहीं होना चाहिए, हम यह मानते हैं। इस समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अर्जुनराम मेघवाल और अधीर रंजन चौधरी शामिल थे। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बैठक में 6 नामों पर चर्चा की गई। इनके नियुक्ति के आदेश शीघ्र ही जारी किये जाने की संभावना है।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को झटका, BJP में शामिल हुईं कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परनीत कौर

चौधरी ने बातचीत में चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पर सवाल भी खड़े किये। कांग्रेस नेता ने कहा, “उनके (सरकार के) पास (चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाली समिति में) बहुमत है। इससे पहले, उन्होंने मुझे 212 नाम दिए थे। लेकिन नियुक्ति से 10 मिनट पहले उन्होंने मुझे फिर से सिर्फ छह नाम दिए। मुझे पता है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश वहां (समिति में ) नहीं हैं, सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि मुख्य न्यायाधीश हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं और केंद्र सरकार एक अनुकूल नाम चुन सकती है।”

ये भी पढ़े : Kanpur: करौली शंकर धाम कराएगा सरसैया घाट का सुंदरीकरण, घाट के दोनों ओर का किया निरीक्षण, लगेंगी नई मूर्ति

चौधरी ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह मनमाना है लेकिन जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसमें कुछ खामियां हैं।” उल्लेखनीय है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गये थे। बाकी दोनो आयुक्तों के पद खाली होने और लोकसभा चुनाव आसन्न होने के कारण दोनों पदों पर शीघ्रातिशीघ्र नियुक्ति करना आवश्यक हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here