न्यूज़लिंक हिंदी। रंगों का त्योहार होली आने वाला है। आम लोगों के साथ ही सितारों में भी अभी से इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। यही वो टाइम भी होता है, जब बी टाउन के सितारे एक से बढ़कर एक लैविश ड्रेस पहन हाई प्रोफाइल पार्टी अटेंड करते हैं। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव का आज एलान करेगा चुनाव आयोग, यूपी में छह से सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्री राम नेने के साथ ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शानदार अंदाज में पहुंची थीं। माधुरी दीक्षित इस दौरान पिंक कलर के कोट-पैंट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने बालों को ओपन छोड़ा था और सटल मेकअप किया था। माधुरी ने अपने इस आउटफइट के साथ ब्लैक कलर की हाई हिल्स पेयर की थी। माधुरी इस लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। ईशा और बुल्गारी के होली बैश में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी खास तौर पर पहुंची थीं।
ईशा अंबानी की अर्बन पार्टी में शिल्पा शेट्टी, औरी, अथिया शेट्टी, माधुरी दीक्षित सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की। इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चा विदेश से आईं देसी बाला प्रियंका चोपड़ा और ‘सुखी’ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की रही। प्रियंका ने पिंक कलर की बैकलेस और स्लीवलेस मॉर्डन साड़ी में अपने देसीपन को बनाए रखते हुए ग्लैमर का जलवा बिखेरा। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ग्रीन शेड की मॉर्डन स्टाइल साड़ी को इस पार्टी के लिए अपने लुक के तौर पर चुना। इसके अलावा ‘धक-धक’ गर्ल माधुरी दीक्षित ने पिंक कलर को कोट-पैंट को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और सटल मेकअप किया।