Kriti-Pulkit Wedding: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक लेकर आ गया है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं।

0
572

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आज सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। बीते लंबे समय तक डेटिंग के बाद यह जोड़ा अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक लेकर आ गया है। शादी की रस्में हरियाणा के मानेसर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी धूम देखने को मिली। वहीं अब दोनों के शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

ये भी पढ़े : Bihar Ministry: बिहार में नीतीश कुमार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग? पढ़ें पूरी लिस्ट यहां

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। दोनों पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आज उन्होंने जिंदगी भर साथ निभाने का वचन ले लिया है।

कृति और पुलकित की शादी की पहली तस्वीर
जिंदगी के प्यार पुलकित के साथ शादी के बाद कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। वरमाला के बाद एक-दूसरे का हाथ थामकर मुस्कुराने से लेकर कृति के पुलकित के माथे पर चूमना, मंगलसूत्र पहनाने के रस्म और दूल्हा-दुल्हन पर फूलों की बारिश तक, शादी की तस्वीरों में न्यूली मैरिड कपल के सभी खूबसूरत मोमेंट कैद हैं।

ये भी पढ़े : UP News: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया पत्र, पूर्व आईएएस नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा, “गहरे नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, सिर्फ आप हैं। आरंभ से अंत तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। यह तुम्हें ही होना है। निरंतर, लगातार, आप।”

शादी के पहले दोनों की प्री वेडिंग प्रोग्राम्स भी काफी धमाकेदार रहे। 14 मार्च को मेहंदी और संगीत का प्रोग्राम था। पुलकित और कीर्ति दोनों ही इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे थे और फैंस उसके लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here