न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गांधी संग्रहालय ‘मणि भवन’ में महात्मा गांधी जी की स्मृतियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूज्य बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना और न्याय की स्थापना करेंगे। यह यात्रा अगस्त क्रांति मैदान तक चली, जहां 1942 में अंग्रेजों से भारत की आजादी के संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था।
राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान लोगों से कहा, ‘मेरे मन में सवाल आया कि अगर भारत मोहब्बत का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? इतना आसान नहीं होना चाहिए नफरत फैलाना। हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। फिर मुझे समझ आया कि इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।’
#WATCH | Mumbai: Congress MP Rahul Gandhi says, "If India is a country of 'Mohabbat' then why is hatred being spread? We say that the BJP spreads hatred but there has to be a basis to this hatred…The reason for hatred is injustice. In this country every day injustice is being… pic.twitter.com/76w480F2ld
— ANI (@ANI) March 17, 2024
अगस्त क्रांति मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है, तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा, तो इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।”
उन्होंने कहा, “अधिकतम 5 फीसदी लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें न्याय मिलता है। उनके लिए अदालतें, सरकार और अन्य सभी संस्थाएं काम करती हैं, लेकिन अगर हम बाकी 90 फीसदी लोगों पर नजर डालें तो जनसंख्या, वे अन्याय के कारण पीड़ित हैं।”

