Prayagraj: बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग, सास-ससुर जिंदा जले, जानें पूरी घटना के बारें में

डीसीपी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे मकान की जांच की गई, जिसमें मकान से 2 शव बरामद हुए, जो लड़की के सास-ससुर के थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी, प्रयागराज। दिल को झकझोर देने वाला मामला प्रयागराज से सामने आया है। यहां एक घर में एक साथ तीन अर्थियां उठने से हड़कंप मच गया। ये अर्थियां बहू, सास और ससुर की है। बता दे कि मुट्ठीगंज के सत्तीचौरा मुहल्ले में रहने वाले फर्नीचर कारोबारी अंशु केसरवानी की 21 वर्षीय पत्नी अंशिका ने सोमवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। रात 11 बजे के बाद आत्महत्या की खबर पाकर मायके वाले घर पहुंच गए।

उनके बीच बहुत ही विवाद हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। इससे परिवार के साथ ही मोहल्ले में भी अफरातफरी मच गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड के टीम ने किसी तरह रेस्क्यू करके घरवालों को बाहर निकाला। आग किसने लगाई यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन मायके वाले ससुराल पक्ष पर और मुहल्ले वाले मायके पक्ष पर आरोप लगाते रहे। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि धूमनगंज के थाना क्षेत्र के झलवा निवासी सरदारी लाल की बेटी अंशिका की शादी 13 फरवरी 2023 को सत्तीचौरा में रहने वाले कारोबारी अंशु के साथ हुई थी। अंशु चार मंजिला मकान के सबसे ऊपरी तल में रहते हैं और नीचे दुकान चलाते हैं। रात करीब 11 बजे के बाद अचानक घर में तोड़फोड़ शुरू हो गई। देखते ही देखते आग लग गई, जिसे देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

डीसीपी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे मकान की जांच की गई, जिसमें मकान से 2 शव बरामद हुए, जो लड़की के सास-ससुर के थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: Bihar: पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, महागठबंधन का थाम सकते हैं हाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here