Bangalore: दुकानदार ने बजाया धार्मिक गीत दूसरे समुदाय ने की पिटाई, प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

अपने समर्थन में आए लोगों को लेकर पीड़ित ने कहा कि 'यह देखकर अच्छा लगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मेरे समर्थन में आए।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी, कर्नाटक। बंगलूरू के एक दुकानदार को कुछ लोगों के गुट द्वारा पीटे जाने का मामला बहुत तेजी से सियासत में भी पैर पसार रहा है। वहीं दुकानदार के समर्थन में आज भारी संख्या में लोग बंगलूरू के सिद्दान्ना लेआउट इलाके पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए।

बता दे कि भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बंगलूरू पुलिस ने दुकानदार की पिटाई के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल रविवार को बंगलूरू में एक दुकानदार ने अपनी दुकान में धार्मिक गीत बजा रहा था। जिस पर वहां पहुंचे कुछ युवकों ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और दुकानदार की पिटाई कर दी। बता दे मामला दो समुदायों से जुड़ा है।

ऐसे में एक समुदाय से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पीड़िता दुकान के समर्थन में उतर आए और बंगलूरू के सिद्दान्ना लेआउट इलाके में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को घटना को लेकर कहा कि ‘अगर मेरे साथ कुछ गलत हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता?’ अपने समर्थन में आए लोगों को लेकर पीड़ित ने कहा कि ‘यह देखकर अच्छा लगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मेरे समर्थन में आए।

ये भी पढ़ें : Prayagraj: बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग, सास-ससुर जिंदा जले, जानें पूरी घटना के बारें में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here