Delhi : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली HC में दायर की नई याचिका, बोले- गिरफ्तार न करने के भरोसा मिले तो पेश होने को तैयार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ आज सुबह मामले की सुनवाई करेगी।

0
222

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ आज सुबह मामले की सुनवाई करेगी। एक्साइज मामले में ईडी अब तक उन्हें नौ समन जारी कर चुकी है। कल दिल्ली हाईकोर्ट में उनके मामले की सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी और अगर उन्हें सुरक्षा दी जाती है तो वे पेश होने के लिए तैयार हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली खंडपीठ आज सुबह सुनवाई करेगी। देखना होगा कि आज कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर पूछताछ के लिए पेश होने से राहत मिलेगी या नहीं। मालूम हो कि आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब तक दिल्ली सीएम को 9 समन जारी कर चुकी है, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक ईडी के सभी समन को नजरअंदाज किया है।

ये भी पढ़े : Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक डोलती रही… भूकंप से सहम उठे लोग

इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में उनके मामले की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि ईडी उन्हें (दिल्ली सीएम) गिरफ्तार कर लेगी और अगर उन्हें सुरक्षा दी जाती है तो वह ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े : Karnataka: खिड़की खोलकर करते हैं रोमांस कपल! पड़ोसी महिला ने की पुलिस में शिकायत, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here