Nayak 2: अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की ‘नायक’ का बनेगा सीक्वल, Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand को मिली जिम्मेदारी

साल 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘नायक : द रीयल हीरो’ भले ही टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर फिल्म न साबित हुई हो, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने टीवी पर इसे खूब देखा।

0
638

न्यूज़लिंक हिंदी। अब जब वर्तमान में हिंदी सिनेमा में सीक्वल व फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल ही रहा है, तो बहती गंगा में हाथ धोते हुए कई फिल्मकार सीक्वल फिल्में बना रहे हैं। साल 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘नायक : द रीयल हीरो’ भले ही टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर फिल्म न साबित हुई हो, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने टीवी पर इसे खूब देखा।

ये भी पढ़े : Delhi : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली HC में दायर की नई याचिका, बोले- गिरफ्तार न करने के भरोसा मिले तो पेश होने को तैयार

फिल्म में अनिल कपूर एक रिपोर्टर बने थे। शिवाजी राव उनका नाम था। शिवाजी मुख्यमंत्री से कठिन सवाल पूछता है, और बदले में उसे एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। आगे वो एक दिन में पूरा सिस्टम बदल के रख देता है। ज़ी सिनेमा में ये फिल्म इतनी बार देखी कि कंठस्थ हो रखी है। खैर ‘नायक’ के 23 साल बाद अब फिल्म का सीक्वल आ रहा है। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Pathaan के डायरेक्टर Siddharth Anand Nayak 2 को बनाएंगे।

दरअसल, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी अभिनीत इस फिल्म की भी अब सीक्वल बनने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण फाइटर और पठान फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ ने इस फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी निर्देशक मिलन लुथरिया को सौंपी है।

ये भी पढ़े : Earthquake in Maharashtra: महाराष्ट्र में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, 10 सेकंड तक डोलती रही… भूकंप से सहम उठे लोग

नायक के सीक्वल में निर्माता मूल फिल्म के कलाकारों को ही दोहराएंगे, या किसी नए कलाकार को कास्ट करेंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तो तय है कि सिद्धार्थ और मिलन इस फिल्म को किसी बड़े सितारे के साथ ही बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here