Badaun Double Murder : बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, बोला- मैं जावेद हूं बदायूं वाला, मुझे पुलिस के पास ले चलो

सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बता दे कि फरार आरोपित जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली में बरेली पहुंचा।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बता दे कि फरार आरोपित जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। आटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है।

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।

लोगों के सवाल पर वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, जो किया भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हम लोगों के बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर ऐसा क्यों हुआ नहीं पता, लेकिन मैं वहां नहीं था। मैं डर कर बरेली आया हूं, मुझे यहां पुलिस के पास ले चलो।

अगर वह वहां है तो जल्द यहां लाया जाएगा
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि वह अब बरेली की बारादरी पुलिस के पास है। वहा से सूचना बदायूं पुलिस को दे दी गई है। जो उसे लेने जा रही है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है। सुनने में ही आया है। बरेली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अगर वह वहां है तो जल्द यहां लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Badaun: नशे में कसाई बना भाई, फावड़े से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी की तलाश शुरू

बता दे कि आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here