Begusarai: HDFC Bank में पांच बदमाशों ने की डकैती, लूट लिए 20 लाख रुपये, पढ़ें पूरी खबर

हथियार के दम पर स्टाफ को उन्होंने बंधक बना लिया। बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है।

0
536

न्यूज़लिंक हिंदी, बेगूसराय। गुरुवार यानी आज सुबह 5 बदमाशों ने हर-हर महादेव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक से डकैती की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैंक में पांच बदमाश ग्राहक बनकर घुसे और 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

वहीं इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। हथियार के दम पर स्टाफ को उन्होंने बंधक बना लिया। बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है। एसपी और डीएसपी जांच में जुट गए हैं।

एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि बेगूसराय के हर हर महादेव चौक स्थित HDFC BANK में 5 की संख्या में ग्राहक के रूप में आए बदमाशों ने लूटपाट मचा दी। कर्मचारियों को हथियार के दम पर बंधक बना लिया।

ये भी पढ़ें: cricket news: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सईद अहमद का निधन, लाहौर में ली अंतिम सांस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here