राजस्थान में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस में शामिल, बोले- एक तरफ खुद्दारी और एक तरफ खरीदारी

भाजपा के पूर्व विधायक और दिग्गज गुर्जर नेता प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रहलाद गुंजल को कद्दावर नेता माना जाता है और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में जा सकते हैं।

0
248

न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक और दिग्गज गुर्जर नेता प्रह्लाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रहलाद गुंजल को कद्दावर नेता माना जाता है और उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में जा सकते हैं। उनका बड़ा काफिला कोटा से जयपुर के लिए रवाना हो गया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

बता दे कि गुंजल पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भी निकट रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गुंजल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जानकारी के अनुसार कांग्रेस गुंजल को कोटा-बूंदी संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने चुनाव लड़वाएगी।

गुंजल ने बिरला का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोटा संभाग में दो भाई साहब हैं, एक बड़े भाई साहब, एक छोटे भाई साहब। एक तरफ खुद्दारी और एक तरफ खरीदारी है। गुंजल ने कहा,मैं भाजपा किसी से कनिष्ठ नहीं था । मैं जब पहली बार विधायक बना तो वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरपंच बनने की दौड़ में थे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रिज होने पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- भाजपा हारेगी तो संविधान और किसान बचेंगे

हालांकि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा थी। कि गुंजल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अपने नाम के आगे से मोदी का परिवार वाला स्लोगन भी हटा दिया है। साथ ही एक कविता भी लिखी है।

उन्होंने लिखा, ‘‘याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष महाभीषण होगा. जीवन जय या कि मरण होगा, भाई पर भाई टूटेगा, विष बाण बूंद से छूटेंगे, वायस श्रृगाल सुख लूटेंगे. आखिर तू भूशायी होगा, हिंसा का पर, दायी होगा. अंत यही अब तेरा होगा संघर्ष महा भीषण होगा।

ये भी पढ़ें : IPL 2024: साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने रामलला के किये दर्शन, बोले- जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here