न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। आप नेता आतिशी ने आज सुबह 10 बजे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। आप पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कई सावल उठायें। आतिशी का कहना है, ‘दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है। ईडी की जांच में मनी ट्रेल की बात कही गई है. ऐसे में पैसा कहां गया? आप के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई।
#WATCH | Delhi excise policy matter | Delhi Minister Atishi says, "In the so-called excise policy scam of Delhi, CBI and ED investigations have been going on for the past two years. In these two years, a question has come up again and again – Where is the money trail? Where did… pic.twitter.com/gPkhhfuZEB
— ANI (@ANI) March 23, 2024
आतिशी ने कहा, इसी मामले में दो दिन पहले सिर्फ एक शख्स शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। वह अरबिंदो फार्मा के मालिक हैं। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले या बात नहीं की और उनका आप से कोई लेना-देना नहीं है। इतना कहते ही उन्हें अगले ही दिन ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा, कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे उत्पाद नीति मामले पर बात की। उनके इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई। लेकिन पैसा कहां है? पैसे का रास्ता कहां है?’
ये भी पढ़ें : Delhi: AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, सौरभ भारद्वाज बोले- ये देश रूस की राह पर चल रहा
बता दे कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने चुनौती दी कि अब ईडी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार करके दिखाए। शरत रेड्डी दिल्ली शराब नीति मामले में आरोपी थे, सरकारी गवाह बन जाने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जानकारी अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।
ये भी पढ़ें : Russia Concert Attack: मॉस्को आतंकी हमले पर बोला अमेरिका, कहा- हमने चेताया था……

