IPL 2024: RCB के दिग्गज खिलाड़ी ने दिए संन्यास के संकेत, कहा- चेपॉक पर शायद अंतिम मैच था

हालांकि इस टूर्नामेंट से संन्यास लेने के संकेत भी दिए। कार्तिक ने कहा कि शायद यह उनका चेपॉक मैदान पर अंतिम मैच हो सकता है। कार्तिक शुरुआत से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया है।

0
477

न्यूज़लिंक हिंदी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल में अपनी अलग ही छाप छोड़ी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ आईपीएल 2024 के पहले मैच के दौरान भी अपनी क्षमता की झलक दिखाई।

हालांकि मैच के बाद कार्तिक ने हालांकि इस टूर्नामेंट से संन्यास लेने के संकेत भी दिए। कार्तिक ने कहा कि शायद यह उनका चेपॉक मैदान पर अंतिम मैच हो सकता है। कार्तिक शुरुआत से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान भी रहे हैं।

आपको बता दे कि आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले ही ऐसी खबरें आई थी कि कार्तिक का आईपीएल का यह अंतिम सत्र है। माना जा रहा है कि कार्तिक कमेंट्री करने पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दौरान कार्तिक कमेंट्री कर रहे थे और आईपीएल की तैयारी के चलते उन्होंने बीच में ही कमेंट्री छोड़ दी थी। हालांकि उनके बयान से स्पष्ट है कि कार्तिक अब संन्यास लेने के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं।

चेपॉक प्लेऑफ मैच की मेजबानी करे
सीएसके के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या चेपॉक पर यह उनका अंतिम मैच है। कार्तिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्लेऑफ के लिए वह यहां आएंगे और उन्होंने इसकी उम्मीद भी की। कार्तिक ने कहा, यह अच्छा सवाल है।

ईमानदारी से कहूं तो मैं चाहूंगा कि ऐसा ना हो क्योंकि हो सकता है कि चेपॉक प्लेऑफ मैच की मेजबानी करे। अगरे मैं इसके लिए यहां आया तो वो मेरा अंतिम मैच होगा, लेकिन अगर हम ऐसा नहीं कर सके तो शायद मैं चेपॉक पर अंतिम मैच खेल चुका हूं।

ये भी पढ़ें : UP: विपक्षी दलों ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, डिप्टी सीएम केशव बोले- अनर्गल प्रलाप न करें विपक्षी नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here