Delhi News : विधानसभा के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त हंगामा, सभी आठ विधायकों ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

0
233

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा पर पहुंच गए। हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की, विधानसभा के गेट पर पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल इस्तीफा दो के नारे लगाए।

उनके साथ कुछ अन्य कार्यकर्ता विधानसभा की गेट पर भी चढ़ गए, वे लोग विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया गया।

सचदेवा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के गेट पर काफी हंगामा किया , वहीं दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के सभी आठ विधायकों ने नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण रूप से हिस्सा लिया, हालांकि, प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने लेकर गई है। आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।

वही इस दौरान विधानसभा के अंदर भी आम आदमी पार्टी के विधायक और भाजपा के विधायक एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, आम आदमी पार्टी के विधायक जहां मैं हूं केजरीवाल की टीशर्ट पहनकर पहुंचे तो वहीं भाजपा के विधायक भी हाथों में तख्ती लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पूर्ण रूप से कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here