न्यूज़लिंक हिंदी। इंदौर पुलिस ने दो तस्करों से 750 किलो ब्राउन शुगर किया जब्त,इसकी तस्करी म्यांमार व बांग्लादेश तक पहुंचाई जा रही हैं। परदेसी पुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले दो तस्कर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर जा रहे हैं।
पुलिस ने परशुराम और धर्मेंद्र को ब्राउन शुुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया, दोनों तस्कर रिश्ते में ससुर और दामाद हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 750 किलो से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की गई। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रतापगढ़ राजस्थान में जिन किसानों के पास डोडा और अफीम की खेती से संबंधित पट्टे होते हैं, उनके वहां काम करते हैं।
ब्राउन शुगर को इंदौर से हावड़ा ले जाने वाले थे
दोनों तस्करों ने बताया कि वे लोग ब्राउन शुगर इकट्ठा कर उसे देश के विभिन्न जगहों पर सप्लाई कर देते हैं, पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ब्राउन शुगर को इंदौर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाने वाले थे।
उसके बाद ब्राउन शुगर को हावड़ा से बांग्लादेश और म्यांमार तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे, आरोपियों की निशानदेही पर जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ और लोगों को पकड़ने की बात पुलिस कर रही है। पुलिस इन आरोपियों से सिंथेटिक रूप से ड्र्ग्स को तैयार करने वाली फैक्ट्री के बारे में पूछताछ कर रही है।

