न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सरकार के एक और मंत्री पर शिकंजा और ही कसता दिखाई दे रहा है। दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कौलाश गहलोत को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी यह भी है कि गहलोत ईडी ऑफिस पहुंच भी गए हैं।
बता दें कि इस मामले में ताजा गिरफ्तारी सीएम अरविंद केजरीवाल की हुई है जो 1 अप्रैल तक ईडी रिमांड में रहेंगे। इससे पहले मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह पहले ही इस मामले में जेल के अंदर हैं।
मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सीएम केजरीवाल के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने समन क्यों भेजा? प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि कैलाश उस ग्रुप का हिस्सा थे जिन्होंने दिल्ली में नई शराब नीति को लागू किया था। उस मसौदे को तैयार करने में यह भी शामिल थे।
यह मसौदा बाद में साउथ ग्रुप को भी लीक किया गया था। ईडी यहीं नहीं रुकी। ईडी ने आगे कहा कि आप के मंत्री कैलाश गहलोत ने दक्षिण के शराब कारोबारी विजय नायर को अपना सरकारी आवास भी दिया था। ईडी को शक है कि इस दौरान कैलाश गहलोत ने अपना मोबाइल नंबर भी कई बार बदला था।
हालांकि ईडी के पहले समन में ही कैलाश गहलोत ऑफिस पहुंच गए हैं। उनसे ईडी कई सवाल कर सकती है। वहीं सीएम केजरीवाल 1 अप्रैल तक ईडी के रिमांड पर रहेंगे। खबर है कि सीबीआई भी इसी मामले में केजरीवाल के हिरासत की मांग कर सकती है। दिल्ली के सीएम न पद छोड़ने से इनकार करने के साथ ही जेल से सरकार चलाने को कहा है। दो आदेश वह ईडी की गिरफ्त में रहकर जारी कर चुके हैं।

