इस बार मौसम खूब दिखाएगा अपना तेवर,समय से दस्तक देगा मानसून जानिए पूरा अपडेट

0
570

न्यूज़लिंक हिंदी। मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार की सुबह से तेज धूप निकली। जिससे लोगों को अप्रैल में ही जून, जुलाई की गर्मी का एहसास होने लगा। सुबह सात बजे ही इतनी तेज धूप हुई कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी के बीच सुकून की रहत कब मिलेगी।

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में तापमान में कमी के आसार नहीं हैं। आठ अप्रैल को बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने वाला है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में लू चलने की भी संभावनाएं बन रही हैं।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीन-चार दिन गर्म हवाएं चलने के आसार बन रहे हैं। इस बार गर्मी तो खूब पड़ेगी, लेकिन उम्मीद है कि मानसून इस बार समय से दस्तक देगा।

शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह छह बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। गर्मी का आलम यह था कि मात्र तीन घंटे में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई और नौ बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री और दिन में तीन बजे 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here