ईदगाह के इमाम ने एडवायजरी जारी की,कहा कि ईदगाह और मस्जिद के परिसर के बाहर नमाज न पढ़ें

0
237

न्यूज़लिंक हिंदी। राजधानी लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-फित्र की एडवाइजरी जारी कर कहा कि ईदगाह और मस्जिद परिसर के बाहर नमाज अदा न करें।

मौलाना ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे होगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अगर मस्जिद नमाजियों से भर जाए तो बाकी के नमाजी दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि मस्जिद की छत पर भी नमाज अदा कर सकते हैं।

बताया कि मुसलमानों को ईद के दिन गुस्ल करना, अच्छे कपड़े पहनना, खुशबू , तेल, सुरमा लगाना और खजूर खाना सुन्नत है। मौलाना ने कहा कि इस साल एक आदमी का सदका-ए-फित्र कम से कम 65 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने लाउडस्पीकर की आवाज तय मानक के अनुसार रखने और गाड़ियों को पार्किंग की जगह ही पार्क करने की भी अपील की।

आगे ये भी पढ़ें :

UP News :कल होगी ईद 37,018 जगहों पर होगी ईद की नमाज, लगभग 481 कंपनी सुरक्षा बल तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here