मेरे बेटे को सलमान जी माफ कर दीजिए, विक्की और सागर के माता-पिता की गुहार

0
192

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल के परिजन महाराष्ट्र सरकार और सलमान खान से हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। विक्की की मां सुनीता हाथ जोड़कर सलमान खान से विनती कर रही हैं कि मेरे बेटे को माफ कर दीजिए। इसके बाद उसे कभी भी दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए जीवन में कभी भी नहीं भेजूंगी।

मेरे बेटे को सलमान जी माफ कर दीजिए, वहीं विक्की के पिता साहब साह अपने बेटे के गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। तो वहीं दूसरे आरोपी सागर श्रीजोगेन्द्र पाल के पिता जोगेंद्र पाल ने कहा कि हम लोग कमाने-खाने वाले मजदूर हैं। मैं हाथ जोड़कर सलमान खान से माफी मांग रहा हूं। मेरे बेटे को गुमराह किया गया है। जोगेंद्र पाल ने कहा कि हम लोगों ने गांव के लोगों के मोबाइल पर देखा तब हमें अपने बेटे के बारे में जानकारी मिली। वो वह यहां से दूसरे प्रदेश कमाने गया था।

मेरा बेटा बहुत ही सीधा-साधा है। होली के त्योहार में घर आया था। फिर होली बीत जाने के बाद वह कमाने वापस चला गया। मेरे बेटे ने अगर गुनाह किया है तो उसे किसी ने गुमराह किया होगा। उसके लिए हम माफी मांग रहे हैं। हम बहुत गरीब हैं। आपका दिल बहुत बड़ा है, हमारे बच्चों को बख्श दीजिए।

सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह दोनों आरोपी पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र महसी गांव के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस मंगलवार को उनके गांव पहुंची थी। मुंबई पुलिस ने दोनों के परिजनों से काफी लंबी पूछताछ भी की।

पुलिस ने गांव के लोगों से उनके बारे में जानने की कोशिश की, इनका आपराधिक इतिहास कैसा है। मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता और सागर पाल के पिता और भाई से लंबी पूछताछ की। चारों को पुलिस अपने साथ गौनाहा से बेतिया लेकर आई और यहां पर एक बंद कमरे में इनसे लम्बी पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस को परिजनों के द्वारा जो बताया गया पुलिस उसे रिकॉर्ड कर अपने साथ ले गई और परिजनों को छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here