Rajasthan : अमित शाह और सीएम योगी आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे, इस दौरान चुनावी सभा और रोड शो भी करेंगे

0
125

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान में पहले चरण के तहत 12 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान लगभग संपन्न हो गया है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में राजस्थान के 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

इन 13 क्षेत्रों में अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में राजनैतिक पार्टियां पुरजोर तरीके से प्रचार प्रसार कर रही हैं। प्रचार का ज्यादा जोर भाजपा की ओर से दिया जा रहा है। बीजेपी के तमाम सीनियर नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री है, उनके दौरे लगातार हो रहे हैं।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पाली में चुनाव जनसभा को संबोधित किया और शाम को उदयपुर में रोड शो भी किया। उधर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी बाड़मेर और जोधपुर दौरे पर भी रहे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को फिर प्रदेश दौरे पर हैं। दोनों की चुनावी सभाएं भी होंगी और रोड शो भी होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार 20 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर भी रहेंगे। इस दौरान बीजेपी के दोनों नेता राज्य में चुनावी सभा और रोड शो भी करेंगे। अमित शाह ने शुक्रवार को भी राज्य में चुनावी सभा भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here