Kanpur News: पारा हुआ 40 के पार, अगले हफ्ते से लू चलने की पूरी संभावना, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

0
152

न्यूज़लिंक हिंदी। अप्रैल के पहले पखवाड़े के बाद से ही शुरू हुई झुलसाने वाली गर्मी का सिलसिला लंबा चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया। इसी तरह रात में भी तापमान 25 डिग्री के करीब पारा पहुंच गया। इस सीजन में न्यूनतम पारा अभी तक इतना नहीं पहुंचा था।

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, अगले सप्ताह में लू चलने की भी संभावना है। उन्होंने चेतावनी भी जारी की है कि दिन में एक बजे से तीन बजे के बीच धूप में अनावश्यक बिलकुल न निकलें। डाॅ. पांडेय के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है।

इसका असर पंजाब, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैला है। इसकी वजह से 22 अप्रैल को मौसम में थोड़ा परिवर्तन की संभावना बनी हुई है। बादल आएंगे, तेज हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन कड़ी धूप लगातार बनी रहने की संभावना भी है।

इस बात का खास रखें ध्यान
धूप में सिर जरूर ढंकें। पानी भी समय-समय पर पीते रहें। खाली पेट न रहें। मिर्च मसाला वाला भोजन कम करें। शरीर का आराम दें। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह में लू चलने की संभावना है। 22 अप्रैल को मौसम में परिवर्तन की संभावना है। बादल आएंगे, तेज हवा भी चल सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here