Kanpur : पीएम मोदी, कंगना रनौत और अरुण गोविल समेत कई दिग्गजों के हो सकते हैं रोड शो,जानिए आगे

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर और अकबरपुर संसदीय क्षेत्र के शहरी हिस्से में पार्टी के सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को रोड शो के रूप में ही कराने की योजना बना रही है। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का प्रस्ताव तो पहले ही पूर्ण रूप से भेज चुकी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए भाजपा ने चुनाव में जनसभा करने का इरादा बदलना शुरू कर दिया है।

कानपुर और अकबरपुर संसदीय क्षेत्र के शहरी हिस्से में पार्टी सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को रोड शो के रूप में ही कराने की योजना बना रही है। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का प्रस्ताव तो पहले ही भेज चुकी है, इसके साथ ही अब अभिनेत्री कंगना रनौत, दीपिका चिखलिया, अभिनेता अरुण गोविल के भी कार्यक्रम मांगे गए हैं। इनके भी रोड शो कराने की तैयारी है।

इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि गर्मी को देखते हुए सभी बड़े नेताओं के रोड शो ही कराए जाएं। ये रोड शो कानपुर संसदीय क्षेत्र के सभी हिस्सों में और अकबरपुर संसदीय क्षेत्र के महाराजपुर, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्रों में कराने की योजना बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here