Kanpur News: राजाराम पाल के समर्थन में आज अखिलेश यादव रमईपुर में जनसभा और रैली करेंगे

0
184

न्यूज़लिंक हिंदी। अखिलेश यादव आज रमईपुर आएंगे वहां जनसभा और रैली करेंगे। वह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र बिठूर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह चुनावी जनसभा सपा के गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में आयोजित की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रमईपुर में जनसभा और रैली है। इसके चलते हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में मुख्य रूप से बदलाव किया गया है। यह बदलाव मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगा। घाटमपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन नौबस्ता की तरफ नहीं आ सकेगा।

ऐसे वाहन चौडगरा, मूसानगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह नौबस्ता से घाटमपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन घाटमपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी से सीधे सचेंडी, भोगनीपुर, मूसानगर होते हुए घाटमपुर की तरफ ही मुख्य रूप से जा सकेंगे। या रामादेवी से चौडगरा होते हुए घाटमपुर की ओर जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here