सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुआ,उनका अंतिम संस्कार पटना में ही होगा

0
209

न्यूज़लिंक हिंदी। सोमवार रात दिल्ली एम्स में सुशील मोदी का निधन हो गया था। वह कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से एम्स में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर हो गई थी।बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन की सूचना मिलते ही देश भर में सोमवार की देर शाम शोक की लहर दौड़ गई।

पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा उनका निधन बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। बता दें कि सुशील मोदी का अंतिम संस्कार पटना में होगा। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर पटना के लिए रवाना हो गया है। सुशील मोदी का पार्थिव शरीर दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेगा, वहां से उनके आवास ले जाया जाएगा जहां लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

लगभग 2:00 बजे विधानसभा ले जाने की बात कही जा रही है।इसी बीच, यह भी खबर सामने आ रही है कि दधिचि देहदान समिति और मां वैष्णो देवी सेवा समिति के संरक्षक रहे सुशील कुमार मोदी अपना देहदान नहीं कर सकेंगे। कैंसर के कारण मेडिकल छात्रों की पढ़ाई या मरीजों के लिए उनके अंग नहीं लिए जा सकेंगे।

बताते चलें कि प्रदेश में अंगदान व देहदान को बढ़ावा देने के लिए सुशील मोदी ने अथक प्रयास किये थे, उप मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ लेने के बाद उनकी सक्रियता से नेत्रदान देहदान बढ़ा था। इस क्रम में उन्होंने अपने शरीर को भी दान करने का संकल्प भी लिया था।

सुशील कुमार मोदी के निधन पर पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुखद है। वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे।उन्होंने कहा कि वह लालू प्रसाद यादव के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए थे। उन्होंने बिहार भाजपा को आगे बढ़ाने में मुख्य रूप से भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here