सीएम केजरीवाल का बड़ा दावा,4 जून को जा रही मोदी सरकार, गठबंधन को मिलेंगी लगभग 300 से ज्यादा सीटें

0
249

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, पांच चरण के चुनावों के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि 4 जून को भाजपा सरकार पूर्ण रूप से जा रही है और आइएनडीआइ गठबंधन की सरकार पूर्ण रूप से आ रही है।

जैसे-जैसे चुनाव के चरण आगे बढ़ रहे हैं वैसे यह स्पष्ट हो रहा है कि इंडी गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, कल अमित शाह दिल्ली आए थे। उन्होंने संगम विहार में लगभग 500 से भी कम लोगों की जनसभा में मुझे खूब गालियां दी। आप के समर्थकों को पाकिस्तानी बताया। यह गलत है। मुझे आप कुछ भी कहिए, लेकिन दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा के लोगों को पाकिस्तानी कहेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा, कल योगी जी भी दिल्ली आए थे। उन्होंने भी मुझे खूब बुरा-भला कहा। मैं उनके यही कहना चाहूंगा कि मुझसे उलझने के बजाए अपनी पार्टी से सुलटिये। मोदी जी और अमित शाह पूरा प्लान बना चुके हैं आपको यूपी की कुर्सी से हटाने का। इसलिए उधर ध्यान लगाइए।

मालूम हो कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान पूर्ण रूप से होगा और नतीजे चार जून को आएंगे। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। आप ने दिल्ली की चार सीट और कांग्रेस ने तीन सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here