आज पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे और अमित शाह की होगी ताबड़तोड़ रैलियां,जानिए आगे

0
307

न्यूज़लिंक हिंदी। पांचवें चरण के मतदान के बाद छठे चरण का पारा अब बहुत तेजी से चढ़ने लगा है। आज दिनभर चुनावी सरगर्मियां तेज रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और उत्तर प्रदेश में चार कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा और दिल्ली में तीन रोड शो और एक जनसभा करेंगे। ओडिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चार जनसभाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे बिहार के पूर्वी चंपारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे बिहार के ही महाराजगंज में पीएम की दूसरी जनसभा मुख्य रूप से है।

3 बजकर 45 मिनट में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में शाम साढ़े पांच बजे नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी मंगलवार को चार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा बढ़ चढ़ कर लेंगे। सबसे पहले रोहतक में पावर हाउस, स्वामी विवेकानंद कॉम्प्लेक्स के पास से डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक तक रोड शो करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:25 बजे जींद के पंजाबी धर्मशाला से टाउन हॉल तक रोड शो करेंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार यानी आज यमुनानगर में जनसभा करेंगे। रैली का आयोजन जगाधरी अनाज मंडी में होगा। अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वरूण मुलाना मैदान में हैं। रैली में नौ विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करेंगे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा में चार जनसभाओं कों संबोधित करेंगे। सबसे पहले संबलपुर इसके बाद केंदुझर में जनसभा को संभोधित करेंगे। दो बजकर 15 मिनट पर ढेंकानाल और शाम चार बजे पुरी लोकसभा क्षेत्र के नयागढ़ में रैली करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here