पाकिस्तानी शख्स ने उगला हिंदुओं के खिलाफ जहर,उनके साथ रोटी भी नहीं खाऊंगा,हिंदू मंदिर बनाने पर यूएई को कहा गलत

0
228

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान के नेता लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं तो वह यूं ही नहीं है। पाकिस्तान की जनता भी भारत को लेकर तरह-तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी ढूंढ़ा करती है। भारत और हिंदुओं को लेकर अपनी नफरत का प्रदर्शन पाकिस्तानी अपने बयानों में कर देते हैं।

हद तो तब हो गई जब पाकिस्तानियों ने दुबई में पिछले महीने आई बारिश के लिए भी हिंदुओं और भारत का कनेक्शन ढूढ़ लिया। दुबई में बीते अप्रैल में जमकर बारिश हुई थी, जिसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। दुनिया भर के मौसम विज्ञानी इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तानियों ने इसका कनेक्शन भारत से जोड़ दिया।

पाकिस्तानियों का कहना है कि यूएई ने हिंदू मंदिर को बनाने की मंजूरी दी थी, इसीलिए उनके ऊपर अल्लाह ने बारिश के रूप में कहर भेजा था। पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने संयुक्त अरब अमीरात में आई बारिश को लेकर जब अपने मुल्क के लोगों से बात की तो उनके अंदर भारत और हिंदुओं को लेकर भरा जहर बाहर आ गया।

मोहम्मद रईस ने कहा, लोग वहां मंदिर बना रहे थे। अल्लाह का करम है कि ये अजाब आया और वो  गिर गया। इसके बाद सना ने उसे बताया कि मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद शख्स ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर भी ऐसा ही अजाब आना चाहिए। उसने तो आगे जहर उगलते हुए कहा कि मेरी मर्जी चले तो एक-एक मंदिर को क्रेन से तोड़ डालूं।

उसने कहा कि पाकिस्तान मुसलमानों का मुल्क है, यहां कोई भगवान नहीं चलना है। रईस ने कहा कि अगर हिंदू के साथ रहेंगे तो हिंदू बन जाएंगे, इसलिए पाकिस्तान में हिंदुओं को नहीं रहना चाहिए। हिंदुओं के साथ नफरत को दिखाते हुए उसने कहा कि मैं हिंदुओ के साथ रोटी भी नहीं खाने को भी सही नहीं मानता। एक आदमी अल्लाह को नहीं मानता, काफिर है, मैं उसके साथ रोटी कैसे खा सकता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here