Sultanpur Lok Sabha: आज वोटिंग जारी है, जिले के सभी बूथों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें लगी

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी। सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में आज नुख्य रूप से वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक यहां 28.05 फीसदी मतदान हुआ है। जिले के सभी बूथों पर सुबह से लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मतदान प्रारंभ होने पर वर्तमान सांसद मेनका गांधी ने खुद भी कई बूथों का पूर्ण रूप से निरीक्षण किया।

जिले में छठे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1254 मतदान केंद्रों में से 223 संवेदनशील केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल का एक कमांडर व चार जवान और सिविल पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिले में छठे चरण के मतदान के दिन पुलिस महकमे ने अपना मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार किया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस विभाग ने 1254 मतदान केंद्रों को 16 जोन व 181 सेक्टर में विभाजित किया है। यहां पर मतदान के समय 16 कंपनी-दो प्लाटून अर्द्धसैनिक बल व एक कंपनी-एक प्लाटून पीएसी कंपनी तैनात की गई है।

इसके साथ ही गैर जनपद से 421 उप निरीक्षकों व निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। लगभग 4346 पुलिस कर्मियों व 3454 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 223 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बल व सिविल पुलिस तैनात रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा पूर्ण व्यवस्था रहेगी। संबंधित क्षेत्राधिकारी मतदान के दौरान गश्त पर रहेंगे। कहीं भी कोई उपद्रव की स्थिति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here