न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में अब हटेगी अवैध रूप से खुली हुई दुकाने, गोविंदनगर सीटीआइ के पास कुत्तों के हमले से छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद जिम्मेदारों को अवैध रूप से खुलीं मांस की दुकानों को हटाने की सुध आई है।
नगर आयुक्त ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पुलिस बल की मांग की है, ताकि मांस की अवैध दुकानों को हटाया जा सके। जिम्मेदार झाड़ रहे पल्ला, खुल रही हैं मांस की दुकानें , जिसमें बताया गया है कि कमिश्नरेट में किसी भी मांस की दुकान के लिए लाइसेंस भी नहीं दिया गया है, यानी सभी दुकानें और ऐसी मार्केट अवैध रूप से खुली हुई हैं।
उन्होंने पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महापौर मांस की अवैध दुकानों को लेकर गंभीर हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम को पुलिस बल की जरूरत है।
इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विपिन कुमार का कहना है कि लोकसभा चुनाव के चलते फिलहाल पुलिस बल बाहर गया है। मतगणना के बाद ही इस विषय पर पुलिस आगे की कार्रवाई पूर्ण रूप से करेगी। पुलिस ने अपनी ओर से भी नगर निगम से वैध मांस की दुकानों के बारे में जानकारी भी मांगी है।

