Kanpur : कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, जानिए बढ़ते हुए आंकड़ों के बारे में

0
172

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। पूर्व की मैनचेस्टर कही जाने वाली कानपुर लोकसभा पर कौन प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज करेगा, इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले राउंड की मतगणना में इस सीट भाजपा के रमेश अवस्थी आगे चल रहे हैं।

कानपुर लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं आती हैं। जिसमें गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर और कैंट विधानसभा सीटें शामिल हैं।कानपुर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था। इस सीट पर लगभग 16,62,859 मतदाता हैं, जिसमें 8,82,074 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो कि कुल 53.05 प्रतिशत है।

कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र में11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतदाताओं के सामने भाजपा की ओर से रमेश अवस्थी, कांग्रेस से आलोक मिश्रा, बसपा से कुलदीप भदौरिया, सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रशस्त धीर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया के वालेंद्र कटियार, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया संजय सिंह, निर्दलीय अजय कुमार मिश्रा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा और मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपना भाग्य मुख्य रूप से अजमाया।

कानपुर लोकसभा सीट पर 2019 में 14 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी थी। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर तत्कालीन सांसद और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर सत्यदेव पचौरी को दिया था। सपा-बसपा में गठबंधन होने के कारण सपा ने इस कानपुर लोकसभा सीट पर राम कुमार को मैदान में मुख्य रूप से उतारा था। वहीं कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को मैदान में उतारकर चुनाव दिलचस्प बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here