UP : पीएम मोदी की यह विजय रह गई फीकी,भाजपा के सात नेताओं ने मोदी से बड़ी जीत दर्ज की

0
214

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी में भाजपा के सात नेताओं ने मोदी से बड़ी जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी जीत गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेश शर्मा को सफलता मिली है। उनकी जीत का अंतर 5.59 लाख से भी ज्यादा वोटों का है। इसी तरह भाजपा की दूसरी सबसे बड़ी जीत गाजियाबाद के अतुल गर्ग को मिली।

तीसरे नंबर पर बुलंदशहर के डॉ. भोला सिंह और चौथे नंबर पर मथुरा से हेमामालिनी रहीं। यहां तक कि हाथरस से अनूप प्रधान, आगरा से एसपी सिंह बघेल और पीलीभीत से जितिन प्रसाद की जीत का अंतर भी मोदी से बहुत ज्यादा रहा। एक लाख से ज्यादा वोटों के जीत के अंतर से संसद पहुंचने वालों में गोरखपुर से रवि किशन और झांसी से अनुराग शर्मा शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी केंद्र में न सिर्फ लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है बल्कि प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख मंत्री व नेताओं ने जीत की हैट्रिक भी लगाई है। दूसरी तरफ भाजपा की सुल्तानपुर से प्रत्याशी मेनका गांधी जहां नौवीं बार जीत से चूक गईं तो कई अन्य नेता भी हैट्रिक की पिच पर पहुंचकर आउट हो गए।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लगभग 612970 वोट पाकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीता। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने उन्हें टक्कर दी। उन्हें 4.60 लाख वोट मिले। वहीं लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हैट्रिक लगाई है।

उन्होंने लगभग 612709 वोट पाकर सपा के रविदास मेहरोत्रा को लगभग 135159 वोटों से हराया है। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने तीसरी बार 510064 वोट पाकर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडी गठबंधन के मुकेश धनगर को 293407 वोटों से हराया है।

इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ 8.57 लाख से ज्यादा वोट पाए बल्कि सपा प्रत्याशी से उनकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा 5.59 लाख का रहा है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी महराजगंज से लगातार तीसरी बार सांसद बने। हालांकि उनकी जीत का अंतर लगभग 35451 ही रहा है। उन्नाव से साक्षी महराज, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, बांसगांव से कमलेश पासवान, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल हैट्रिक लगाने में पूर्ण रूप से कामयाब रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here