बीजेपी ने खोईं 63 सीटें, कांग्रेस ने पाईं 47 सीटें,अब जानिए सरकार बनाने का किसका दावा मजबूत

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी। भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन 234 सीटें जीतने में कामयाब रहा है। भाजपा अपने दम पर 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए 272 के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

वह बहुमत से 32 सीटें दूर है। हालांकि, नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने में ज्यादा मुश्किल नहीं आने वाली है, क्योंकि एनडीए को बहुमत से 20 सीटें ज्यादा मिली हैं। हालांकि, सियासत में खेला कभी भी हो सकता है। कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने के लिए रस्साकसी कर रही है।

वह भी बहुमत के आंकड़ों से महज 38 सीटें दूर है। आने वाले दिनों में सरकार बनाने की कवायद फिलहाल मुख्य रूप से तेज होने वाली है। आज यह जानेंगे कि भाजपा को इस चुनाव में कितना नफा और कितना नुकसान हुआ है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 63 सीटों का सीधा नुकसान हुआ है। इन्हीं के गंवाने की वजह से वह बहुमत के आंकड़े को पार करने से रह गई।

वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को कम से कम 47 सीटों का फायदा हुआ है। लोकसभा की 543 सीटें ऐसी रहीं, जिनमें से 317 सीटों पर पिछली बार के चुनावों में जीती पार्टी का ही कब्जा कायम रहा। एनडीए को आंध्र प्रदेश और ओडिशा ऐसे दो राज्य रहे, जहां उसे सबसे बड़ी जीत मिली है। 2024 में आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 सीटें मिलीं, जो 2019 के मुकाबले 3 सीटें ज्यादा रहीं।

वहीं, ओडिशा में एनडीए को पिछली बार के 11 के मुकाबले 19 सीटें मिलीं। वहीं, यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान ऐसे राज्य रहे, जहां पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एनडीए को इन तीनों राज्यों में पिछली बार कुल 126 सीटें मिली थीं, जो इस बार घटकर 68 रह गईं। पार्टी को इन जगहों पर 58 सीटों का नुकसान हुआ।

कांग्रेस की अगुवाई इंडिया गठबंधन को यूपी, महाराष्ट्र के साथ-साथ राजस्थान, कर्नाटक और बिहार ने भी बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका मुख्य रूप से निभाई है। इंडिया ब्लॉक को यूपी में इस बार 43 सीटें मिली हैं, जो पिछली बार 37 ही थीं। वहीं, महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन को इस बार 29 सीटें मिलीं, जबकि पिछली बार उसे यहां से 20 सीटें ही हासिल हुई थीं। बाकी कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में भी गठबंधन को थोड़ी बढ़त मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here