11 जून को रायबरेली आएगा पूरा गांधी परिवार,भावनात्मक रिश्ता और मजबूत करने की कोशिश

0
172

न्यूज़लिंक हिंदी। राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत के जरिए अब गांधी परिवार रायबरेली व अमेठी से भावनात्मक रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत करेगा।इसके लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका और अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरीलाल शर्मा 11 जून को यहां आ रहे हैं।

गांधी परिवार दोनों जिलों के लोगों को एक स्थान पर एकत्र कर जीत के प्रति आभार जताकर अपनापन दिखाएगा। राहुल गांधी को रायबरेली और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा को अमेठी से उतारा गया।

दोनों सीटों पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से एक बार फिर गांधी परिवार का लगाव स्थानीय जनता के प्रति बढ़ा है। यही वजह है कि गांधी परिवार दोनों जिलों से ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 11 जून को आ रहा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि अगली बार देशभर में कांग्रेस की बयार बहेगी। खास बात यह है कि सोनिया गांधी 2019 में लगातार पांचवीं बार विजयी हुईं लेकिन, जीत का प्रमाणपत्र तक लेने नहीं आईं।

जाहिर है कि कहीं न कहीं बेटे की हार की टीस उनके मन में रही होगी। अब जब 2024 में दोनों जिलों से रिकॉर्ड जीत मिली और गठबंधन को सफलता मिली तो गांधी परिवार गदगद है। शायद यही वजह है कि रायबरेली और अमेठी की जनता के प्रति गांधी परिवार का भावनाओं का विचार जोर शोर से उबाल मार रहा है। राहुल गांधी भी परिवार के साथ जीत के एक सप्ताह के अंदर ही आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here