शपथ ग्रहण का न्योता मिला तो क्या हैं INDIA गठबंधन की राय ,जानिए मन की बात

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन आयोजित समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ समारोह में भारत ने पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता दिया है, इनमें कई नेता भारत पहुंच चुके हैं।

उधर, पीएम मोदी के शपथ समारोह में विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। जानकारी मिल रही कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भी दिया गया है। हालांकि, खरगे क्या शपथ ग्रहण में जाएंगे इस पर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

एक दिन पहले यानी शनिवार को कांग्रेस का कहना था कि अब तक प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल का कहना था शपथ ग्रहण में शामिल होने के बारे में फैसला इंडिया गठबंधन करेगा। कांग्रेस के जयराम रमेश ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेताओं को निमंत्रण दियागया है।

हमारे नेताओं को निमंत्रण नहीं आया है। अगर इंडिया गठबंधन के नेताओं निमंत्रण आएगा तो हम इस पर विचार करेंगे। गठबंधन में शामिल सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद फैसला होगा।

जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे को शपथ ग्रहण का न्योता मिला है। उधर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि अभी उन्हें शपथ समारोह को लेकर न्यौता नहीं आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे लगता है पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित करने की यह अच्छी परंपरा है। हालांकि, इस बार एक देश को नहीं बुलाया गया। पाकिस्तान को भी आमंत्रित नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here