Indian Railway: कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली पांच ट्रेनें हुई रद्द,यात्रा में हुई परेशानी,जानिए बदले हुए मार्ग

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली-हावड़ा रूट के प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्मों पर काम चल रहा है इसे लेकर पांच ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द की गई हैं, जबकि कई के मार्ग बदले हैं। रद्द की गई ट्रेनें सेंट्रल और गोविंदपुरी से गुजरती हैं।

वहीं, कानपुर-लखनऊ रूट पर भी ट्रेनें निरस्त की जा चुकी हैं। इससे गर्मी की छुट्टी में बाहर जाने की तैयारी कर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। अग्रिम टिकट बुक करा चुके यात्रियों को भी दिक्कत होना मुख्य रूप से तय है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार, प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफार्म चार व पांच पर ट्रैक उच्चीकरण के लिए काम शुरू कराया गया है। इससे ट्रेन संख्या 03635 गया-आनंद विहार टर्मिनल 11 से 25 जून व एक जुलाई, 03636 आनंद विहार टर्मिनल-गया 12 जून से 26 जुलाई, 03227 आरा-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में तीन दिन 12 जून से 26 जुलाई, 03228 आनंद विहार टर्मिनल-आरा 13 जून से 27 जुलाई तक रद्द रहेंगी।

इसी तरह 02351 पटना-आनंद विहार टर्मिनल 11 जून से 25 जुलाई व 02352 आनंद विहार टर्मिनल-पटना 12 जून से 26 जुलाई तक रद्द की गई है। इसी तरह 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनसल साप्ताहिक 14 जून से 26 जुलाई, 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक 15 जून से 20 जुलाई तक सतना-मानिकपुर-प्रयागराज के स्थान पर सतना-ओहन-खैरार-भीमसेन के रास्ते चलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here