नीट एग्जाम के रिजल्ट पर छात्रों में आक्रोश,दोबारा परीक्षा करवाने की मांग,पढ़िए पूरी खबर

0
170

न्यूज़लिंक हिंदी। छात्रों का आक्रोश नीट के रिजल्ट को लेकर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को काकादेव में नाराज युवकों ने जहां प्रदर्शन किया वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर धारा 144 लागू होने की जानकारी दी।

बता दें प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है। नीट के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। सोमवार को एबीवीपी के महानगर मंत्री मयंक पासवान की अगुवाई में सृजल, प्रांजुल आदि युवा काकादेव में जमा हो गए। सड़क पर प्रदर्शन की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची।

चौकी इंचाज राहुल शुक्ला ने दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे युवाओं को धारा 144 लागू होने का पत्र सौंपा। नाराज छात्राओं को समझाकर शांत कराया। न्यू स्पीड में निदेशक रोहित अवस्थी से मुलाकात एबीवीपी के पदाधिकारियों ने समर्थन मांगा। यहां पर सोनू पांडेय ने युवाओ को शांत करायायह भी जरूरी नहीं कि इस बार अगर हो भी गई तो अगले साल भी होगी ही।

आखिर इससे पहले नीट रिजल्ट में धांधली की कितनी खबरें आई थीं? पिता भले ही बच्चे को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जवाब देते वक्त वो खुद भी सवालों में उलझ रहे हैं। उन्हें भी बेटे के सवाल सता रहे हैं- अगर अगले साल भी परीक्षा में ही धांधली हो जाए तो? फिर से एनटीए ने यूं कुछ न कुछ हवाला देकर अगड़म-बगड़म रिजल्ट पूर्ण रूप से जारी कर दिया तो?

जिस परीक्षा में हर वर्ष 3-4 लाख परीक्षार्थी एड होते जाएं, उसके लेवल का अंदाजा तो हर कोई लगा सकता है। साल दर साल परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही है। और बढ़ रहा है असफलता का संदेह। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें वही 55 हजार हैं, लेकिन स्टूडेंट्स हर साल चार लाख तक की दर से जुड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here