मोदी 3.0 सरकार में , इन मंत्रियों ने संभाला पदभार, जानिए आगे

0
167

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी ने सोमवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा मुख्य रूप से कर दिया गया है। नई सरकार में चार हाई- प्रोफ़ाइल मंत्रालय – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमशः अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को दिया गया हैं।

विभागों का बंटवारा होते ही पीएम मोदी के मंत्रियों ने आज पदभार संभालने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह आज सुबह 10:30 बजे साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालेंगे।

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभाला लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नए मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला लिया है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है उसे इमानदारी से निभाने के संकल्प के साथ यहां आया हूं। फूड प्रोसेसिंग एक बड़ी जिम्मेदारी है, आने वाला समय फूड प्रोसेसिंग का ही है,मैं, मेरे पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए और प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस विभाग की एक अहम भूमिका देखता हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया है। आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाला लिया है। खट्टर से पहले ये विभाग आर के सिंह के पास था। आर के सिंह बिहार के आरा से लोकसभा चुनाव हार गए हैं।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार संभाला लिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहें। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल मंत्री रूप में मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला लिया है। मंत्रालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जनता ने आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है। इसमें रेलवे का एक बड़ा रोल रहेगा। प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में रेलवे में बड़ा सुधार किया है। रेलवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मज़बूत रीढ़ की हड्डी है। जयशंकर ने आज विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला लिया है।

एस जयशंकर ने कहा, विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण प्रदर्शन किया। हमने जी-20 की अध्यक्षता की। हमने वैक्सीन मैत्री आपूर्ति सहित कोविड की चुनौतियों का सामना किया। ह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here