एक बार फिर खाकी वर्दी को किया शर्मशार,उदय सिंह मीणा के वीडियो पर क्या बोलीं एसपी रंजिता शर्मा,जानिए

0
188

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर खाकी वर्दी को किया शर्मशार, ऐसी ही एक घटना राजस्थान पुलिस की छवि को एक और दाग लगाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लालसोट डीएसपी उदय सिंह मीणा की दादागिरी दिख रही है।

रात के समय लालसोट के डीएसपी उदय सिंह मीणा अपनी पुलिस टीम के साथ एक धर्म कांटे पर पहुंचे थे। वहां एक युवक सो रहा था। पुलिस ने पहले युवक से पूछताछ की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में डीएसपी खुद युवक को लात-घूंसों से मारते हुए संयुक्त रूप से दिखाई दे रहे हैं।

इसके बाद पुलिस वाले युवक को घसीटते हुए अपनी गाड़ी में डालकर थाने ले गए। पीड़ित युवक परसादी लाल मीणा ने थाने से बाहर आकर एक वीडियो जारी किया। उसने वीडियो में दौसा एसपी रंजीता शर्मा से न्याय की गुहार लगाई। परसादी लाल का कहना है कि लालसोट के डीएसपी और उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने रात को सोते समय मुझे जगाया और बिना वजह मारपीट की।

परसादी लाल ने आगे बताया, मुझे थाने ले जाकर मासिक बंधी देने के लिए कहा गया। जब मैंने मना किया तो मुझे थाने में पट्टे मारे गए और उठक-बैठक लगवाई गई। डीएसपी की इस दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अधिकारियों तक भी यह वीडियो पहुंच गया है।

देखना होगा कि आम लोगों में विश्वास और अपराधियों में डर पैदा करने का दावा करने वाली राजस्थान पुलिस इस मामले में अब क्या कार्यवाही करती है। इस मामले में लालसोट के डीएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि ‘हम बजरी के अवैध स्टॉक पर कार्रवाई करने गए थे। वहां मौजूद युवक ने गनमैन के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज की। इसलिए उसे थाने लाया गया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here