हरियाणा पुलिस के जवान को अब नहीं लगेगी बिल्कुल भी गर्मी, गर्मी से बचने के लिए मिली स्पेशल AC वाली जैकेट,जानिए

0
278

न्यूज़लिंक हिंदी। इन दिनों भीषण गर्मी भयंकर रूप से पड़ रही है। गर्मी से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान है। सबसे ज्यादा दिक्कत फील्ड पर काम करने वालों को हो रही है।

इनमें हरियाणा पुलिस के जवान भी मुख्य रूप से शामिल है। इन जवानों की परेशानी को देखते हुए इनके लिए स्पेशल जैकेट का प्रबंध किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे की गर्मी में जैकेट कौन पहनेगा और इससे जवानों को क्या फायदा होगा। तो हम आपको बता दें कि ये कोई आम जैकेट नहीं है।

ये एसी वाली जैकेट है। जो पुलिस के जवानों को गर्मी के मौसम में भी ठंडा रखेगी। यह कूलिंग जैकेट गुरुग्राम में पुलिस कर्मियों को संयुक्त रूप से मिल गई है। अब ट्रैफिक पुलिस के जवान इन जैकेट को पहन कर ड्यूटी कर रहे हैं। इस जैकेट से वह गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रेस से होने वाली परेशानियों और थकान से बच पाएंगे।

इस जैकेट की खासियत ये है कि ये 8 घंटे तक आरामदायक तापमान बनाए रखती है। जैकेट के अंदर एक वेस्ट पहननी होती है। इसके अंदर फेज चेज मैटीरियल्स भी रखे होते हैं। बाहर पहनने वाली जैकेट में दो छोटे-छोटे पंखे लगे हैं। इस पूरी किट का वजन 500 ग्राम है। इसमें एक लिओन बैट्री भी होती है। जिससे ये जैकेट मुख्य रूप से काम करती है।

ये जैकेट पीसीएम तकनीक पर आधारित है। इस तकनीक से ये जैकेट 15 डिग्री सेल्सियस तक कम तापमान बनाए रख सकती है। जैकेट के लिए बने पीसीएम पाउचों को रेफ्रिजरेटर में रखकर आसानी से रिचार्ज भी किया जा सकता है। 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान बनाए रखने वाला पारंपरिक रेफ्रिजरेटर या कमर्शियल कूलर पीसीएम पैक को रिचार्ज करने के लिए बेहद पूर्ण रूप से काफी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here