दुनिया के ऐसे 4 देश जिनमे भारत से ज्यादा भीषण गर्मी,सऊदी में 1000 हाजियों की हुई मौत, वहीं मैक्सिको में लगभग 125 मौतें,जानिए आगे

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत में इस सीजन की गर्मी ने इस बार कहीं 60 साल का रेकॉर्ड तोड़ा तो कहीं 100 सालों का। दिन तो छोड़िए अब तो हालत ये है कि रात में भी गर्मी से राहत नहीं। अब तो न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है।

लेकिन सिर्फ भारत में ही इतनी गर्मी नहीं पड़ रही है। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां भारत से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। अब सोचिए जिस गर्मी में भारत के लोगों के लोगों की हालत खराब हो चुकी है। वहीं जिन देशों में भारत से ज्यादा गर्मी पड़ रही है, वहां लोग किस हाल में जी रहे होंगे।

एक तरफ सऊदी में भीषण गर्मियों से 1000 ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं मेक्सिको में भी गर्मी ने कहर ढा रखा है। मेक्सिको में 125 से लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया के कई हिस्सों में इस समय औसत से ज़्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है, मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ग्लोबल वार्मिंग का यह नतीजा है। जिस तरह की भयंकर गर्मी दुनिया के कई इलाकों में पड़ रही है, वो कुछ लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

2003 में यूरोपीय हीटवेव में 30,000 लोग मारे गए थे। लंबे समय तक ऐसे उच्च तापमान से जंगली में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी और पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्वी यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों में इस समय तापमान बढ़ रहा है।

सऊदी अरब में इस बार भयंकर गर्मी पड़ रही है और इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी है यहां पहुंचने वाले हजारों हज यात्रियों पर। अब तक भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच मक्का में तकरीबन 1000 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक अरब राजनयिक ने कहा कि अकेले मिस्र के ही कम से कम 600 लोगों की मौत हो गई। एक दिन पहले यह संख्या 300 के आसपास ही थी। लेकिन अलग-अलग देशों की ओर से जारी आंकड़ों को देखते हुए एएफपी ने कहा कि अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

इस बार मेक्सिको में पड़ रही भीषण गर्मी इंसान और बंदरों के लिए काल बनकर आई है। पिछले दिनों में मेक्सिको में गर्मी के कारण कम से कम 138 बंदरों की मौत की खबर सामने आई थी। वहीं अब मेक्सिको में 125 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मेक्सिको की गर्मी इंसान और जानवरों दोनों के लिए ही परेशानी का सबब बनी हुई है।

सऊदी अरब और मेक्सिको के अलावा इस वक्त ग्रीस में गर्मी ने भी लोगों का बुरा हाल कर रखा है। यहां भी गर्मी के प्रकोप के चलते कई मौतें हुई हैं। यहां की ग्रीस की खूबसूरती का लुत्फ उठाने पहुंचे टूरिस्ट भी गर्मी के प्रकोप से बच नहीं पाए। भीषण गर्मी शुरू होने के बाद से यहां कई टूरिस्टों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में भी इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले अमेरिका में 1936 में भयंकर गर्मी पड़ी थी। तब अमेरिका के इलिनोइस में तापमान 37.7 डिग्री और नार्थ डकोटा में 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और जिससे करीब 5,000 लोगों की मौत हो गई थी। फीनिक्स में तो तापमान 44. डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here