Barabanki : पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, उनके कब्जे से 550 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की

0
118

न्यूज़लिंक हिंदी। बाराबंकी जिले में  पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, उनके कब्जे से 550 ग्राम अवैध स्मैक पूर्ण रूप से बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार करीब 55 लाख रूपये बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना देवा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ और सामाजिक तत्व मादक पदार्थ लेकर कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दो लोगों को रोक कर जब तलाशी लिए तो उनके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्तों में बेचन चौहान पुत्र रामसरन निवासी रंजीतपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर , आशीष कुमार उर्फ शेष पुत्र अवधराम चौहान निवासी चांदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को संयुक्त रुप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 550 ग्राम अवैध स्मैक बराबर हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 55 लाख रूपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh : नक्‍सलियों ने IED से ट्रक को उड़ाया, अर्धसैनिक बल के 2 जवान शहीद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here