Kanpur News : अस्पताल में लापरवाही का मामला,एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर नवजात की हालत बिगड़ी,पढ़ें पुरी खबर

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर जिले के एक अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया हैं , कर्मचारी द्वारा एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई।

स्वजन ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामा देख अस्पताल प्रबंधक और कर्मचारी भाग निकले। पुलिस ने आरोपित कर्मचारी को हिरासत में लिया है। स्वजन ने आरोपित के खिलाफ तहरीर भी दी।

सफीपुर निवासी साक्षी गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी छह माह की बच्ची को इंजेक्शन लगवाने के लिए रामादेवी स्थित अस्पताल लाई थीं। कर्मचारी ने बेटी को इंजेक्शन लगाया। उन्होंने एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन देख लगाने का विरोध भी किया। कर्मचारी जीतू ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इंजेक्शन लगवाने के बाद बच्ची की हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी और उसे तेज बुखार आ गया। जिसके बाद साक्षी ने मायके पक्ष के लोगों को अस्पताल में बुलाया। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है, बच्ची की हालत फिलहाल अब ठीक है। कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। वहीं स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर धमकाने और दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here