Kanpur News : हैवानियत की हद पार,घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर चार दिन तक किया दुष्कर्म

0
130

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के कानपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में घर में सो रही किशोरी का अपहरण कर लिया गया और चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के दिन घर में पीड़िता भाई के साथ घर पर बिल्कुल अकेली थी। माता-पिता बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चहारदीवारी फांदकर दो किशोरों के साथ घर में घुसे पड़ोसी ने भाइयों की पिटाई कर बरामदे में सो रही किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी चार दिन बाद रमईपुर चौराहे के पास मिली।

पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का पूर्ण आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह और युवक को जेल भेज दिया गया है।

किशोरी के पिता ने बताया कि 16 वर्षीय बेटी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वह पत्नी के साथ 24 जून को कानपुर देहात गए थे। बेटी के साथ 18 वर्षीय मंदबुद्धि बेटा व 13 वर्षीय छोटा बेटा घर के बरामदे में मुख्य रूप से सो रहे थे।

देर रात गांव का सिद्धार्थ सिंह दो किशोरों के साथ घर में घुसा और किशोरी को बाइक पर लेकर वहां से भाग गया। किशोरी ने बताया कि सिद्धार्थ उसे यशोदानगर में रिश्तेदार के घर पर ले गया, जहां चार दिन तक तीनों ने दुष्कर्म किया और 28 को रमईपुर चौराहे के पास छोड़ कर भाग गए।

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर डॉक्टरी परीक्षण कराकर सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here