UP: भाजपा की अब रणनीति, मुस्लिम मतदाता वाले रामपुर की तरह, अब सीसामऊ को भी जीतना चाहती है ,जानिए नीति

0
91

न्यूज़लिंक हिंदी। भाजपा ने बनाई अब रणनीति, मुस्लिम मतदाता वाले रामपुर के उप चुनाव की तरह अब भाजपा 45 प्रतिशत मुस्लिम वोटरों को पूर्ण रूप से समेटे सीसामऊ सीट को जीतना चाहती है।

एक दिन पहले विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव पार्टी प्रभारी सुरेश खन्ना और नितिन अग्रवाल की विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों और कई अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह बात मुख्य रूप से सामने आई है।

पार्टी ने यह गणित लगाया है कि जब रामपुर विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव मुख्य रूप से जीत लिया है तो अब सीसामऊ विधानसभा का उपचुनाव भी पार्टी जीत सकती है। रामपुर में 2022 में उप चुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के आकाश सक्सेना 34136 वोट से जीते थे।

यह सीट आजम खां के जेल जाने से यह सीट खाली हुई थी। इधर सीसामऊ में 2012 में नए परिसीमन के बाद से भाजपा 2014 का लोकसभा चुनाव छोड़कर इस सीट पर कभी जीत नहीं पाई है।

पिछले तीन बार से यहां पर विधायक चुने जा रहे सपा नेता इरफान सोलंकी को सजा सुनाए जाने के बाद यह सीट अब खाली हुई थी। भाजपा इस सीट पर तीनों बार दूसरे नंबर की पार्टी रही है। इस बार इस मिथक को तोड़ने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश के प्रयास में जुटी है। अभी से मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें शुरू हो गई हैं।

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा भाजपा इस महीने संयुक्त रूप से कर सकती है। चुनाव प्रभारी की समीक्षा बैठक के दौरान सांसद रमेश अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के अलावा जिला एवं मंडल अध्यक्षों से किस तरह का चेहरा यहां पर वाज़िब रहेगा, इस पर भी योजना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here