Kanpur : जुमें की नमाज के बाद मस्जिदों में हुआ एलान, कहा कि मुस्लिम युवा अग्निवीर बन कर देश की करें सेवा

0
147

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में 300 से ज्यादा मस्जिदों से जुमे की नमाज के बाद तकरीर में मौलाना ने एलान किया गया कि अग्निवीर योजना देश के मुसलमानों के हित में है। इस योजना में उन्हें देश भक्ति दिखाने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही वीर अब्दुल हमीद की तरह देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। मुस्लिम युवाओं से कहा गया है कि अग्निवीर बनकर देश के लिए कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटें।बल्कि आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब ने कहा कि मुस्लिम नौजवानों को बढ़चढ़ कर इस योजना का फायदा उठाना चाहिए। इससे उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी, जिससे आने पीढ़ी शिक्षित और समझदार होगी।

कानपुर की नारामऊ, रानीगंज, ओमपुरवा समेत अन्य मस्जिदों में जुमें की नमाज के बाद मस्जिदों से दी गई तकरीरों में अग्निवीर योजना की तारीफ की गई। अग्निवीर योजना पर सभी की एक ही तरह की राय देखने को मिली। केंद्र सरकार योजना सभी जाति-समाज, वर्ग की बेहतरी के लिए है। मौलानाओं ने कहा कि इस योजना में शामिल होने से देश में मुसलमानों का सम्मान बढ़ेगा। युवाओं की बेरोजगारी की समस्या भी दूर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here